UPSC Result : सिविल सेवा परीक्षा में इशिता किशोर ने किया टॉप, लखनऊ के मनन अग्रवाल को मिली 46 वीं रैंक  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से स्नातक इशिता किशोर के पहला स्थान हासिल करने के साथ ही शीर्ष चार स्थानों पर महिलाओं ने सफलता हासिल की है। घोषित परिणामों के अनुसार गरिमा लोहिया, उमा हरति एन और स्मृति मिश्रा ने परीक्षा में क्रमशः दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया है। लोहिया और मिश्रा डीयू से स्नातक हैं, जबकि हरति एन. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-हैदराबाद से बी.टेक डिग्री धारक हैं। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब महिला उम्मीदवारों ने प्रतिष्ठित परीक्षा में शीर्ष तीन रैंक हासिल की हैं। वहीं परीक्षा में लखनऊ के मनन अग्रवाल को  46 वीं रैंक मिली है। 

यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा सालाना तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिनमें अभ्यर्थियों को प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना होता है। इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। 

ये भी पढ़ें -UPSC CSE 2022 Final Result: सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित, टॉप 3 में लड़कियां शामिल 

संबंधित समाचार