संभल: फंदे पर लटकी मिली गर्भवती, दहेज हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

संभल: फंदे पर लटकी मिली गर्भवती, दहेज हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

संभल/चन्दौसी अमृत विचार। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव आटा की मढ़ैया में बुधवार दोपहर गर्भवती विवाहिता कमरे में फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलने पर मायके वाले व पुलिस भी मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया। ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। 
 
गांव कैथल निवासी शेर सिंह ने एक वर्ष पहले अपनी छोटी पुत्री कविता (23) की शादी गांव आटा की मढ़ैया के रहने वाले विशाल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। पति व अन्य परिजन कविता को मारते पीटते थे। मायके वाले दो-तीन बार अपनी पुत्री की ससुराल में समझौता करा चुके थे। कुछ दिन पहले ही विवाहिता के पिता ने दो लाख रुपये अपने दामाद को दिए थे। कविता सात माह की गर्भवती थी।

 बुधवार दोपहर डेढ़ बजे जब विशाल घर पहुंचा तो कमरे के दरवाजा बंद था। आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से देखा तो विवाहिता पंखे के सहारे साड़ी के बने फंदे से लटकी थी। विशाल ने शोर मचाना और खिड़की तोड़कर अंदर घुसा। इसके बाद विवाहिता को नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद मायके वालों व पुलिस पहुंची।

मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। इस बीच पति विशाल, सांस मुन्नी, ससुर पीतांबर फरार हो गए। बनियाठेर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोग फरार है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

पिता ने जमीन बेच कर दिए थे दो लाख रुपये 
चन्दौसी। कविता के पिता शेर सिंह ने कुछ दिन पहले ही तीन बीघा जमीन बेची थी। इसके बाद दो लाख रुपये पुत्री की ससुराल वालों को दिए थे। विवाहिता के ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। बाकी तीन लाख रुपये कुछ दिन में देने की बात कही थी। लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। विवाहिता के भाई कमल सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह बहन का फोन आया था। उसने ससुराल वाले पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए घर ले जाने की बात कही थी। उस समय भाई ने बहन को समझा दिया था। बुधवार दोपहर विवाहिता फंदे पर लटकी मिली।

ये भी पढ़ें:- लगातार अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलना भारतीय टीम के लिए ‘बहुत अच्छा’ : गुरप्रीत सिंह संधू

ताजा समाचार

गोंडा: पैरामिलिट्री फोर्स के साथ एसपी ने किया रूट मार्च, कहा- अफवाह फैलाने वालों पर है पुलिस की नजर
गोंडा: छापेमारी में पकड़ा गया 18 बोरी सरकारी खाद्यान्न, एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को सौंपी जांच
Farrukhabad: कटरी में आतंक का पर्याय रहे कलुआ यादव के साथी को मिली फांसी; कोर्ट ने लगाया सात लाख रुपये का जुर्माना
बदायूं: शौच को गई किशोरी का अपहरण, कार में किया दुष्कर्म... तीन लोगों पर FIR
Bikru Kand: बचाव पक्ष का अभियोजन गवाह से जिरह का अवसर समाप्त, एंटी डकैती कोर्ट में अब दो अप्रैल को होगी सुनवाई
लखनऊ: प्रॉपर्टी डीलर ने धोखाधड़ी कर किसान की बेची पुश्तैनी जमीन, जेसीपी लॉ एंड आर्डर के निर्देश पर पुलिस ने दर्ज किया केस