मुरादाबाद : नाबालिग ने किशोरी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज
मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब वारदात हुई तो किशोरी की बड़ी बहन अस्पताल में भर्ती थी और परिजन उसकी तीमारदारी में लगे हुए थे। आरोपी ने धमकाते हुए दोबारा किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया तो घर आए रिश्तेदार ने उसे पकड़ लिया। इस पर …
मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब वारदात हुई तो किशोरी की बड़ी बहन अस्पताल में भर्ती थी और परिजन उसकी तीमारदारी में लगे हुए थे। आरोपी ने धमकाते हुए दोबारा किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया तो घर आए रिश्तेदार ने उसे पकड़ लिया। इस पर आरोपी धमकाते हुए फरार हो गया। नाबालिग आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मामला सिविल लाइंस के फकीरपुरा चौकी क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी की रक्षाबंधन से पहले तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उसे लेकर अस्पताल चले गए। उसके अनुसार, उसकी छोटी बेटी रक्षाबंधन से दो दिन पहले अपनी सहेली के घर गई थी। तभी गांव में रहने वाले एक किशोर ने फोन करके उसे बुलाया।
आरोप है कि एकांत में ले जाकर बेटी से दुष्कर्म किया। लोक-लाज के डर से बेटी ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। करीब एक सप्ताह पहले फिर आरोपी युवक ने फोन करके धमकाते हुए उसे बुलाया। जब वह बुरी नीयत से बेटी को लेकर जा रहा था तभी घर में आए रिश्तेदार की नजर पड़ गई। रिश्तेदार ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाल नवल मारवाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
