French Open: मां बनने के बाद Elina Svitolina की ग्रैंडस्लैम में पहली जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेरिस। एलिना स्वितोलिना ने मां बनने के बाद लगभग डेढ़ साल में फ्रेंच ओपन में पहला मुकाबला खेलते हुए सोमवार को यहां महिला एकल के पहले दौर में मार्टिना ट्रेविसन को सीधे सेट में हराया। अक्टूबर में बेटी ‘स्का’ को जन्म देने वाली स्वितोलिना ने 2022 में यहां सेमीफाइनल में पहुंचने वाली मार्टिना को 6-2, 6-2 से शिकस्त दी। 

दुनिया के तीसरे नंबर की पूर्व खिलाड़ी स्वितोलिना की मौजूदा विश्व रैंकिंग 192 है। जनवरी 2022 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर से बाहर होने के बाद स्वितोलिना पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में खेल रही हैं। स्वितोलना ने डब्ल्यूटीए टूर पर वापसी करते हुए अपना पहला मैच अप्रैल में दक्षिण कैरोलिना के चार्ल्सटन में खेला था और पिछले हफ्ते फ्रांस के स्ट्रेसबर्ग में क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में पहला खिताब जीता। 

सोमवार को रोलां गैरो पर अपने मजबूत फोरहैंड की बदौलत स्वितोलिना ने 20 विनर लगाए जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी 12 विनर ही लगा सकीं। यूक्रेन की इस खिलाड़ी को 26वीं वरीयता प्राप्त मार्टिना के खिलाफ एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा। 

ये भी पढ़ें:- 'अगर मुझे हारना है, तो मुझे उनसे हारने में कोई दिक्कत नहीं...' Hardik Pandya ने की MS Dhoni की तारीफ

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता