Hamirpur News : एक दिवसीय रोजगार मेला में 34 अभ्यर्थीयों का विभिन्न पदों पर हुआ चयन
हमीरपुर में एक दिवसीय रोजगार मेला में 34 अभ्यर्थीयों का विभिन्न पदों पर हुआ चयन।
हमीरपुर में एक दिवसीय रोजगार मेला में आयोजन हुआ। जिसमे जिले से बाहर की तीन कम्पनियों ने प्रतिभाग कर मेले में सम्मलित हुए 74 अभ्यर्थीयों में से 34 अभ्यर्थीयों साक्षात्कारोपरान्त चयन किया है।
हमीरपुर, अमृत विचार। जिला सेवायोजन कार्यालय में मंगलवार को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमे जिले से बाहर की तीन कम्पनियों ने प्रतिभाग कर मेले में सम्मलित हुए 74 अभ्यर्थीयों में से 34 अभ्यर्थीयों साक्षात्कारोपरान्त चयन किया है।
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय लखनऊ के तत्वाधान में मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें पुखराज हेल्थ केयर प्रा०लि० लखनऊ, ब्राइटफ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बलस एण्ड आयुर्वेदिक प्रा०लि० लखनऊ, ब्लैक हाउंड सिक्यूरिटी सर्विसेज प्रा०लि० झांसी, ने प्रतिभाग किया।
मेले में कुल 74 अभ्यर्थी सम्मिलित हुये।जिसमे प्रतिभागी कम्पनी पुखराज हेल्थ केयर प्रा०लि० लखनऊ ने 13 एवं ब्राइटफ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बलस एण्ड आयुर्वेदिक प्रा०लि० लखनऊ ने 10, ब्लैक हाउंड सिक्यूरिटी सर्विसेज प्रा०लि० झांसी ने 11 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया गया।जिसमें कुल 34 अभ्यर्थियों का साक्षात्कारोपरान्त चयन किया गया।
