बहराइच: तेज रफ्तार वाहन ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

तीन यात्री गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

अमृत विचार, बहराइच। शहर में स्थित सीतापुर आंख अस्पताल के सामने ई-रिक्शा में पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें महिला समेत तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला मंसूरगंज निवासी अरमान ई रिक्शा का संचालन करता है। बुधवार सुबह 10 बजे अरमान ई रिक्शा से मोहल्ला चांदपुरा निवासी रूबी और पति इरशाद तथा मां के साथ दरगाह मेला जा रहे थे। शहर में सीतापुर आंख अस्पताल के सामने सुबह 10 बजे ई रिक्शा पहुंचा। तभी पीछे से तेज रफ्तार में कार ने टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा पलट गई। ई रिक्शा चालक के साथ तीन यात्रियों समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दंपती समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: बेकाबू स्कॉर्पियो ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, सौ मीटर तक घिसटते रहे बच्चे समेत दंपत्ति

संबंधित समाचार