Mahoba Murder : पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, चिल्लाते रहे दोनों जुड़वा बच्चे, आरोपी मौके से हो गया फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में पति ने पत्नी को जुड़वा बच्चों के सामने कुल्हाड़ी से काट डाला।

महोबा में पति ने पत्नी को जुड़वा बच्चों के सामने कुल्हाड़ी से काट डाला। बच्चों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई।

महोबा, अमृत विचार। श्रीनगर थाना की ग्राम ज्योरैया में पति पत्नी के बीच विवाद होने से नाराज पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस हमलावर की तलाश में जुड़ गई है, लेकिन अभी तक हमलावर का कोई सुराग नहीं लग सका है। मृतका के दो जुड़वा बच्चे मां की मौत से बिलख रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्राम ज्योरैया निवासी कमलेश कुशवाहा अपनी पत्नी अनीता उर्फ रामदुलारी को लेकर थाना कबरई के ग्राम खजुरिया पहरा में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। मंगलवार की रात को पति पत्नी शादी समारोह से वापस लौटे। रात में ही पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पत्नी अपने दोनों जुडवां बच्चों को लेकर छत पर लेटने चली गई। जबकि उसकी सास नीचे कमरे में सो रहे थी।

बुधवार को तड़के सुबह करीब चार बजे अनीता का पति कमलेश कुशवाहा कुल्हाड़ी लेकर छत पर पहुंचा और पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई बार प्रहार करके हत्या कर दी। खून से लथपथ होकर पत्नी तड़पने लगी तभी बच्चों की आंख खुल गई। बच्चों के चीखने चिल्लाने पर नीचे सो रही जुड़वा बच्चों की दादी छत पर पहुंची जहां पर उसकी बहू अनीता उर्फ रामदुलारी मृत पड़ी थी। वृद्ध महिला ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और अनीता को मृत देखकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी उमेश चंद थाना अध्यक्ष श्रीनगर गणेश कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद  सीओ चरखारी ने जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित गठित कर जगह-जगह दबिश देना शुरू कर दिया है मृतका की मौत से जुड़वा बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

मृतका की सास  ने बताया कि 8 साल पहले बेटे कमलेश की  शादी हुई थी शादी के कुछ समय बाद मेरे पति की मौत हो जाने के बाद से बेटा गुमसुम रहने लगा था। उधर थानाध्यक्ष श्रीनगर का कहना है कि हमलावर शराब का आदी था मामले का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

संबंधित समाचार