लखनऊ : सत्ता में मोदी के 9 साल पूरे, उपलब्धियां गिनाने लखनऊ पहुंचे सांसद मनोज तिवारी

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, लखनऊ । सत्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर उनके सरकार की उपलब्धियां गिनाने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी आज लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महासमर में भारत की तैयारी है। सेवक बनकर खड़े हैं मोदी अब जनता की बारी है।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ महानगर इकाई की तरफ से आज यानी गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। यह प्रेस वार्ता मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए आयोजित की गई थी।

इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि साल 2014 के पहले की सरकारों में हर तरफ आतंकवाद और अराजकता की खबरें सामने आती थीं, पर्यावरण का नाम देकर विकास कार्यों को रोका जाता था, लेकिन आज विकास की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। एक पेड़ काटा जा रहा है, तो उसकी जगह पर कई पेड़ लगाये जा रहे हैं। आज भारत का पूरी दुनिया में सम्मान बढ़ा है। इसका एक उदाहरण रूस और युक्रेन के बीच हो रहे युद्ध के दौरान भी देखने को मिला। वहां पर फंसे हुये छात्रों को निकालने के लिए जब बसे आ रही थी, तो जिन बसों पर तिरंगा लगा होता था, उसको रास्ता मिल जाता है। पाकिस्तानी छात्रों को निकालने के लिए भी भारतीय तिरंगे का उपयोग किया गया। आज एक बार फिर लोकतंत्र के महासमर में भारत की तैयारी है, सेवक बनकर खड़े हैं मोदी, अब जनता की बारी है। इस दौरान प्रदेश सरकार के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने भी केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया है।

ये भी पढ़ें - बस्ती : नौ साल से अनुपस्थित सहायक अध्यापिका की सेवा समाप्त

संबंधित समाचार