बस्ती : दस साल की मासूम से तीन किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, बस्ती । जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दस साल की मासूम बच्ची के साथ तीन किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। नाबालिग बच्ची शादी के कार्यक्रम में गई हुई थी वापस घर लौटते समय तीनों आरोपी बच्ची को गन्ने के खेत में घसीट कर ले गए।

गुरुवार की रात तकरीबन दस बजे दर्द से कराह रही बच्ची घर पहुंची और अपने परिजनों को आप बीती सुनाई. बच्ची के साथ हुई हैवानियत को सुनकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पैकोलिया दलबल के साथ गांव में पहुंचे और तीनों किशोरों को हिरासत में ले लिया।

घटना की जानकारी थानाध्यक्ष ने उच्च अधिकारियों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। पीड़िता की मां के तहरीर के आधार पर पैकोलिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें - बस्ती : सांसद हरीश द्विवेदी करेंगे चौपाल का आयोजन, सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की देंगे जानकारी

संबंधित समाचार