Fatehpur: हाईवे किनारे मिले बुआ-भतीजी के शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पहचान मिटाने के लिए ईट से कुचला चेहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में हाईवे किनारे बुआ-भतीजी के शव मिले।

फतेहपुर में हाईवे किनारे बुआ-भतीजी के शव मिले। दोनों भाईयों के तिलक के बाद से ही गायब थी। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

फतेहपुर, अमृत विचार। जिले के खागा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के किनारे दो युवतियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के शव को इतनी बुरी तरीके से ईट पत्थर से कुचला गया था कि चेहरा तक नहीं पहचान में आ रहा है। घटना खागा कोतवाली के नेशनल हाईवे-2 के कटोघन पेट्रोल पंप के निकट की बताई जा रही है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। घटना का एसपी राजेश कुमार सिंह ने भी मौका मुआयना किया है। 

खागा कोतवाली के कटोघन टोल प्लाजा के पास दो युवतियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया, बता दें कि दोनों युवतियां गुरुवार रात से गायब थी। दोनों रिश्ते में मौसी और भतीजी बताई जा रही है। भाई के तिलक के बाद से ही दोनों युवतियां गायब हो गई थी। जिसकी सूचना परिजनों ने सुबह थाने में भी दी थी लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। शाम के वक्त हाईवे किनारे दोनों युवतियों के मिले शव से उनकी पहचान हो सकी है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौसी की उम्र 25 साल तो भतीजी की उम्र 16 साल के आसपास बताई जा रही है। हत्या की वजह क्या है इस बारे में अभी पुलिस कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है, लेकिन दोनों ही युवतियों के साथ फिलहाल दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

घटनास्थल पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक खागा मय फोर्स ने मौका मुआयना किया है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार