बस्ती: क्षितीश पांडेय बने सहायक अभियंता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष
बस्ती, अमृत विचार। सहायक अभियंता एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश के जिला इकाई का चुनाव सोमवार को पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में संपन्न हुआ। जिसमें पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में तैनात सहायक अभियंता क्षितीश कुमार पांडेय को जिलाध्यक्ष चुना गया।
सहायक अभियंता एसोसिएशन के जिला संयोजक इं. पंकज सिंह व सह संयोजक असिस्टेंट इंजीनियर प्रियांक मणि त्रिपाठी की मौजूदगी में हुए चुनाव में इं. क्षितीश कुमार पांडेय को जिलाध्यक्ष और इं. धनंजय पांडेय को जिला सचिव व कोषाध्यक्ष चुना गया।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सहायक अभियंता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सादिया बानो ने शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में यूपीईए यानी उत्तर प्रदेश इंजीनियरिंग एसोसिएशन के अतिरिक्त महासचिव शशांक पांडेय व अधिशासी अभियंता केशव लाल के अलावा विभागीय इंजीनियरों, कर्मचारियों व ठेकेदारों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।
ये भी पढ़ें - शर्मनाक : गोद ली बेटी से करता था दुष्कर्म, फंदा लगाकर दी जान
