छत्तीसगढ़: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुकमा। छत्तीसगढ़ पुलिस ने आज एक लाख रुपए के इनामी नक्सली सोढ़ी देवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने बताया कि ये नक्सली मिलिशिया प्लाटून कमांड के चीफ पद पर कार्यरत था।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कुंडेर ग्राम में एम्बुश की घटना में नक्सली सोढ़ी देवा शामिल था। इस घटना में तीन जवान शहीद हुए थे। उसके खिलाफ जगरगुंडा, चिंतलनार थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: रेत से भरा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत