Sanjeev Jeeva Murder: कोर्ट में दिनदहाड़े चली गोली तो भड़के Akhilesh Yadav, कहा- जहां चाहो वहां मारो...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। पुलिस कस्टडी में लोगों की जान जा रही है। कोर्ट के अंदर खुलेआम लोगों को मारा जा रहा है। सरकार ने खुली छूट दे रखी है। जहां चाहो वहां मारो, यही है यूपी का लॉ एंड ऑर्डर। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्या पता आप लोग में ही कोई यहां बैठा हो जो गोली मार दे। इसके अलावा अखिलेश यादव ने डीजीपी को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार यूपी में कार्यवाहक डीजीपी ही क्यों? इसका मतलब क्या होता है? 

उन्होंने आगे कहा कि सबसे ज्यादा लखनऊ और नोएडा में महिलाएं असुरक्षित हैं। 5 महीने के अंदर नोएडा में 88 दुष्कर्म हुए है। वहीं राजधानी लखनऊ के सीसीटीवी में कई अपराधिक घटनाएं सामने आती हैं। वहीं बस्ती में महिला वकील का घर के बाहर कत्ल कर दिया गया। जिसकी एफआईआर लिखने के लिए धरना चल रहा। 

यह भी पढ़ें:-Sanjeev Jeeva Murder: संजीव जीवा हत्याकांड को लेकर सीएम योगी सख्त, जांच के लिए गठित की SIT

संबंधित समाचार