आज के ही दिन हबीब तनवीर का हुआ था निधन, 100 से अधिक नाटकों का किया मंचन
नई दिल्ली। दुनिया एक रंगमंच है और यहां हर कोई अपनी भूमिका निभाने आया है, बहुत से लोग अपनी भूमिका अच्छे से निभा पाते हैं और उनका नाम इतिहास में दर्ज हो जाता है। इस रंगमंच के ऐसे ही एक फनकार थे हबीब तनवीर। मशहूर नाटककार, निर्देशक, कवि और अदाकार हबीब तनवीर आठ जून के दिन दुनिया के रंगमंच से विदा हुए थे।
तनवीर के मशहूर नाटकों में आगरा बाजार और चरणदास चोर शामिल हैं। हबीब तनवीर ने 50 वर्ष की अपनी लंबी रंगमंच यात्रा में 100 से अधिक नाटकों का मंचन किया। शतरंज के मोहरे, लाला शोहरत राय, मिट्टी की गाड़ी, गांव का नाम ससुराल मोर नाम दामाद, पोंगा पंडित, द ब्रोकन ब्रिज, जहरीली हवा और राज रक्त उनके मशहूरों नाटकों में शुमार हैं। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने 2009 में आठ जून के ही दिन भोपाल में 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।
यह भी पढ़ें- महामारी, यूक्रेन युद्ध ने लोगों को बांटने वाली दीवारें खड़ी की: लेखक हारुकी मुराकामी
