Hamirpur News : बेटे के साथ लौट रही मां के साथ हुई टप्पेबाजी, बैंक से निकाले थे एक लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में मां के साथ हुई एक लाख की टप्पेबाजी।

हमीरपुर के सुमेरपुर कस्बे में बैंक से लौट रहे मां-बेटे के साथ एक लाख रुपये की टप्पेबाजी हुई। मकान बनाने के लिए बैंक से एक लाख रुपये निकाले थे।

हमीरपुर, अमृत विचार। कस्बे के पशु बाजार के निकट एक होटल में पानी पीते समय मां बेटे के साथ टप्पेबाजी हो गई। टप्पेबाज एक बोरी में रखे एक एक लाख रुपए लेकर भाग निकले। पीड़ित मां बेटे थाने पहुंचकर पुलिस से आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई है।

थानाक्षेत्र के बाकी गांव निवासी राजरानी पत्नी रामस्वरूप अपने पुत्र राजा उर्फ राजबहादुर के साथ मकान बनवाने के लिए कस्बे के स्टेट बैंक से पैसा निकालने के लिए आई थी। बैंक से एक लाख रुपए निकालने के बाद उसे बोरी में रख लिया। वह जब शाम करीब छह बजे गांव जा रहे थे। तभी पशु बाजार के निकट रीगल स्वीट्स हाउस में बोरी रखकर पानी पीने लगे। तभी बोरी में रखे एक लाख रुपए टप्पेबाज उठाकर मौके से भाग निकले।

जब पानी पीने के बाद पलट कर देखा तो मौके पर बोरी नहीं दिखाई दी। तो मां बेटे दहाड़ मारकर रोने लगे और थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने टप्पेबाजों को पकड़ने के लिए मां बेटे से जानकारी लेने के साथ होटल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। टप्पेबाज को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई है।

संबंधित समाचार