BREAKING: बरेली के अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज का भोजीपुरा पुल के नीचे मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। भोजीपुरा के एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज रमन जौहरी का शव भोजीपुरा पुल के नीचे मिला है। रमन की मौत पर अभी भी असमंजस बना हुआ है। बताया जा रहा है कि रमन पिछले करीब छह दिनों एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती था। और यह सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव …

बरेली। भोजीपुरा के एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज रमन जौहरी का शव भोजीपुरा पुल के नीचे मिला है। रमन की मौत पर अभी भी असमंजस बना हुआ है। बताया जा रहा है कि रमन पिछले करीब छह दिनों एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती था। और यह सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव के करीबी थे। कोरोना की वजह से वह काफी डिप्ररेशन में आ गया थे।

शुभलेश ने बताया कि शनिवार रात रमन अस्पताल से निकला और उसने अपने भाई को फोन किया। कहा कि वह भोजीपुरा पुल तक आ गया है और अपने पॉजिटिव होने पर काफी चिंतत है। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर जब उसकी तलाश की गई तो पता चला कि भोजीपुरा पुल के नीचे एक शव मिला है। जब फोटो दिखाया गया तो वह रमन ही था। उसकी मौत किन हालातों में हुई और कैसे हुई? इन सब पर अभी तक संशय बना हुआ है। मौत होने तक रमन पॉजिटिव थे।

संबंधित समाचार