MP: जबलपुर रैली से पहले प्रियंका गांधी ने की नर्मदा नदी की पूजा-अर्चना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जबलपुर। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोमवार को जबलपुर पहुंचने के बाद मध्य प्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली नर्मदा नदी की पूजा अर्चना की। इसके बाद वह साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत एक रैली से करेंगी। जबलपुर को मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी माना जाता है।

ये भी पढ़ें - Punjab AAP: विधायक बुधराम बने आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष

प्रियंका की यात्रा के लिए शहर में कई जगह बजरंगबली के कट आउट लगाए गए हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, राज्य के प्रभारी पार्टी महासचिव जे.पी. अग्रवाल और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा के साथ प्रियंका गांधी ने ग्वारीघाट में नर्मदा के किनारे पूजा की। स्थानीय विधायक तरुण भनोट ने प्रियंका गांधी को भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की। नेताओं ने नर्मदा नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।

ये भी पढ़ें - चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय से जुड़े हालात की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे प्रधानमंत्री 

संबंधित समाचार