अयोध्या: न कोहरा है न जाड़ा फिर भी ट्रेने चार से छह घंटे लेट, यात्री बोले- रेलवे ने कर दी हद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/अमृत विचार। न कोहरा है न जाड़ा फिर भी ट्रेने चार से छह घंटे लेट चल रहीं हैं। भीषण गर्मी में यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी भारी पड़ रही है। सोमवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर मेले जैसा नजारा दिखाई दिया। गुजरात सूरत से आने वाली मुजफ्फरनगर एक्सप्रेस के घंटों लेट पहुंचने से यात्रियों का गुस्सा भड़क गया। यह हाल तब था जब डीआरएम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रहे थे।
   
सोमवार को यहां सूरत - मुजफ्फरनगर एक्सप्रेस को निर्धारित समय 6:35 बजे पहुंच जाना चाहिए था। सुबह ही लोग आगे की यात्रा के दौरान यहां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। पहले बताया गया कि ट्रेन आधे घंटे लेट है तो यात्री सामान्य रहे। इसके बाद नौ बजे जानकारी दी गई कि ट्रेन अब 11 बजे आयेगी। इतनी विलम्ब से सूचना को लेकर यात्री भड़क गए।

पूछताछ काऊंटर पर खूब झक-झक हुई। ट्रेन के विलम्ब से आने के कारण पूरा प्लेट नम्बर एक यात्रियों से ठसाठस भरा रहा। हालात यह थी कि डीआरएम को इधर से ले जाने के बजाए दूसरे रास्ते से ले जाया गया। हालांकि उन्होंने भीड़ देख अधिकारियों से पूछा भी तो ट्रेन लेट होने की जानकारी दी गई।

यात्री अशोक कुमार ने बताया कि सुबह छह बजे आ गए थे तब से आधे - आधे घंटे का राग अलापा जाता रहा। मुकेश ने बताया कि पूछताछ काऊंटर पर कभी सही लोकेशन की जानकारी नहीं दी जाती है। हालांकि लम्बे इंतजार के बाद ट्रेन 11:15 बजे यहां पहुंची। बताया गया कि यही नहीं अन्य ट्रेने भी घंटों विलम्ब से चल रहीं हैं।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : अन्तरजनपदीय तबादलों की वेबसाइट बंद, आवेदन अटके 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज