बरेली: आंकड़े दे रहे गवाही...सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव हो रहे कम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मातृ और शिशु मृत्युदर कम करने के लिए संस्थागत प्रसव पर जोर दिया जा रहा है, इसके लिए जननी सुरक्षा योजना संचालित की जा रही है, मगर अफसरों की लापरवाही और लचर व्यवस्था के चलते योजना लड़खड़ा रही है। सरकारी अस्पतालों में लक्ष्य के अनुसार 50 फीसदी भी संस्थागत प्रसव नहीं हो पा रहे हैं। सीएचसी और जिला महिला अस्पताल के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं।

वर्ष 2023-24 में जिले में जननी सुरक्षा योजना के तहत 64847 संस्थागत प्रसव का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले अप्रैल माह में 3603 संस्थागत प्रसव का लक्ष्य दिया गया था, मगर सरकारी अस्पतालों में 1487 प्रसव हुए, जो आंकड़ा महज 41 प्रतिशत है। कई अस्पतालों में गिनती के प्रसव हुए हैं, जबकि योजना पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, मगर अफसर योजना को लेकर गंभीर नहीं हैं। नतीजन, योजना का लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा है।

सबसे कम संस्थागत प्रसव कराने वाले केंद्र
जिला महिला अस्पताल हायर सेंटर है। यहां शहर और देहात से मरीज आकर प्रसव कराते हैं। अस्पताल को 449 प्रसव का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष महज 193 प्रसव हो पाए। यानी 50 फीसदी भी आंकड़ा पूरा नहीं हो सका। सीएचसी क्यारा को 161 लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 40, सीएचसी बिथरी को 237 लक्ष्य दिया गया, जिसके सापेक्ष 66, सीएचसी बहेड़ी को 235 लक्ष्य दिया गया, जिसके सापेक्ष महज 73 प्रसव हो पाए हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: आईजीआरएस निस्तारण में जिले के 12 थाने अव्वल, पुलिसकर्मी सम्मानित

 

 

संबंधित समाचार