लाइफस्टाइल में आपके हैं ये आदतें तो आज ही करें बदलाव, महिला-पुरुष को होगा बड़ा नुकसान!
जीवनशैली से जुड़ी गलतियां हमारे खराब स्वास्थ्य का कारण हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम आदतें जैसे- एक्टिविटी लेवल, हम क्या खाते-पीते हैं, कितना सोते हैं- हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित करते हैं। . रोजमर्रा की आदतें पुरुषों और महिलाओं दोनों में प्रजनन क्षमता को प्रभावित करती हैं। हालाँकि, अपनी जीवनशैली में बदलाव करके स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता पर पड़ने वाले प्रभाव को कम किया जा सकता है। हमारी जीवनशैली में कई ऐसी आदतें शामिल हो गई हैं, जिससे प्रजनन क्षमता भी प्रभावित हो रही है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना किन आदतों को बदलकर हम स्वस्थ रह सकते हैं
धूम्रपान
धूम्रपान से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। सिगरेट पीने में 4000 खतरनाक रसायन होते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। धूम्रपान पुरुषों और महिलाओं दोनों में बांझपन का कारण बनता है। धूम्रपान के कारण पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या कम होने, उनमें गतिशीलता की कमी और असामान्य शुक्राणु जैसी समस्याएं होने का खतरा होता है। वहीं, धूम्रपान करने वाली महिलाओं में अंडों की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इससे गर्भपात का खतरा भी बढ़ जाता है।
पोषण
ज्यादातर लोगों ने जंक फूड को भी अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर लिया है। कुछ लोग रोजाना जंक फूड खा रहे हैं। ये न केवल हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा रहे हैं बल्कि बांझपन का कारण भी बन सकते हैं। इससे पुरुषों के शुक्राणु और महिलाओं के अंडों पर बुरा असर पड़ता है।
मोटापा
मोटापे को भी महामारी की श्रेणी में रखा गया है। दुनियाभर में लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। मोटापा शरीर से हार्मोन के संतुलन को बिगाड़ देता है। 25 किग्रा/एम2 से अधिक का बॉडी मास इंडेक्स महिलाओं में अंडों की गुणवत्ता और पुरुषों में शुक्राणुओं की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। इतना ही नहीं मोटापे की वजह से पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन का भी खतरा रहता है।
तनाव
ज्यादा तनाव लेने से शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाता है। अधिक तनाव के कारण प्रोलैक्टिन का स्तर बढ़ जाता है। इसके कारण महिलाओं में ओव्यूलेशन बाधित होता है और पुरुषों में कम कामेच्छा का कारण बनता है।
यह भी पढ़ें- डार्क होंठों से हैं परेशान तो न लें टेंशन, पिंक बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
