महिला दरोगा ने मुस्लिम युवक से कोर्ट मैरिज को दी अर्जी, बरेली से मेरठ तक हलचल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली पहुंचे भाई ने एसडीएम कोर्ट में दाखिल की आपत्ति

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। शहर के एक थाने में तैनात महिला दरोगा की ओर से बहेड़ी के मुस्लिम युवक से शादी करने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करने के बाद बरेली से मेरठ तक हलचल मची हुई है। दरोगा के भाई ने एसडीएम सदर को शिकायत देकर इस शादी पर आपत्ति जताई है। दूसरी ओर, दरोगा के गृहजनपद मेरठ में भी उसके परिवार वालों ने गांव के प्रधान के साथ थाने जाकर पुलिस से शादी रुकवाने की मांग की है।

महिला दरोगा काफी समय से बरेली जिले में है। फिलहाल उसकी तैनाती शहर के एक थाने में है। कुछ दिन पहले उसने बहेड़ी के एक मुस्लिम युवक के साथ कोर्ट मैरिज करने के लिए एसडीएम सदर के न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी। इरादा परिवार वालों की मर्जी के बगैर गुपचुप शादी करने का था लेकिन उसके भाई को इसकी भनक लगी तो वह शुक्रवार को बरेली पहुंच गया। उसने एसडीएम सदर को प्रार्थना पत्र देकर आपत्ति करते हुए कोर्ट मैरिज की अनुमति न देने की मांग की है।

उधर, मुस्लिम युवक से शादी के फैसले की जानकारी के बाद महिला दरोगा के गांव में भी हलचल मची हुई है। शुक्रवार की ही शाम उसके परिवार के लोग ग्राम प्रधान के साथ वहां स्थानीय थाने जाकर पुलिस से मिले और उन्होंने भी शादी रुकवाने की मांग की।

एसडीएम ने जारी किए नोटिस, आपत्ति पर कोर्ट में होगा फैसला
महिला दरोगा के अर्जी दाखिल करने के बाद एसडीएम सदर प्रत्यूष पांडेय ने एसएसपी, तहसीलदार बहेड़ी, तहसीलदार सदर, शहर कोतवाली, इज्जतनगर के दूसरे थानों को नोटिस भेजा था। दरोगा के भाई को इसी के बाद पता लगा कि वह मुस्लिम युवक से शादी करने जा रही है। अपर नगर मजिस्ट्रेट नहने राम ने बताया कि दारोगा के भाई की आपत्ति पर भी सुनवाई एसडीएम कोर्ट में होगी।

यह भी पढ़ें- इज्जतनगर से नई दिल्ली के बीच शुरू हो वंदे भारत का संचालन, संतोष गंगवार ने की मांग

संबंधित समाचार