Benefits Eating With Hands: हाथ से खाना अच्छा है या चम्मच से? जानें क्या कहती है साइंस!

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

Benefits Eating With Hands: तेजी से बदलते कल्चर और लाइफस्टाइल के बीच खाना खाने के तरीकों में भी बड़े बदलाव देखे गए हैं। आजकल लोग चम्मच से खाना खाना ज्यादा पसंद करते हैं। यूथ इसे काफी पसंद करता है जबकि, पहले हर जगह हाथ से खाना खाने की ही परंपरा थी। ऐसे में सवाल उठता है कि खाना खाने का कौन सा तरीका बेस्ट है। हाथ से खाना अच्छा है या चम्मच से? दरअसल, साइंस के अनुसार चम्मच की जगह हाथ से खाना खाना ज्यादा फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं हाथ से खाना खाने के फायदे। 

हाथ से खाना खाने के फायदे

1. डाइजेशन सही रहता है
हाथ से खाना खाने से आपकी पाचन गतिविधियां सही रहती हैं। दरअसल, हमारे हाथों में 'Normal Floral' नाम के कुछ बैक्टीरिया होते हैं जो हमारे हाथों की हथेली और उंगलियों पर पाए जा सकते हैं। ये हानिकारक नहीं होते हैं लेकिन शरीर में विभिन्न हानिकारक रोगाणुओं से हमारी रक्षा करते हैं।

2. ब्लड सर्कुलेशन सही करने में मददगार 
हाथ से खाना खाने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इसके अलावा आप जैसे-जैसे अपना हाथ चलाते हैं वैसे-वैसे शरीर की तमाम चीजें बदलती हैं। तो, अगर आप अपने शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रखना चाहते हैं तो हाथ से खाना खाएं।

3. उंगलियां बताती हैं तापमान
जब आप खाना खाते हैं, तो आपकी उंगलियों के प्वाइंट्स भोजन के तापमान को महसूस करते हैं। आप जो खाने जा रहे हैं उसके लिए यह आपके दिमाग को तैयार करता है। आयुर्वेद केअनुसार हाथ से खाना खाने से शरीर उन जरूरी एंजाइम्स को प्रड्यूस करता है और इससे आपका खाना तेजी से पचता है। 

4. खाना खाने से पहले हाथ धोएं
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाना खाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से जरूर धो लेना चाहिए. कोई काम करने के दौरान बैक्टीरिया, कीटाणु हमारे हाथों पर चिपक सकते हैं जो कि खाने के साथ ही पेट, गले, मुंह, आंत में पहुंच कर समस्या पैदा कर सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा अगर कुछ भी खाने से पहले हाथ जरूर धो लिए जाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें)

ये भी पढ़ें- मधुमक्खियां और मक्खियां शहरों में अधिक फल-सब्जी उत्पादन की कुंजी हैं: शोध रिपोर्ट

संबंधित समाचार