रामपुर : विधानसभा चुनाव में प्रयोग हुईं ईवीएम का हुआ सत्यापन, भाजपा के जिला मंत्री भी पहुंचे...गायब रहे अब्दुल्ला व उनके प्रतिनिधि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। 2017 के विधानसभा चुनाव में स्वार-टांडा में प्रयोग हुईं ईवीएम का राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेम सिंह ने सत्यापन कराया। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां की चुनाव याचिका के कारण बाधित इन ईवीएम के भौतिक सत्यापन के लिए सहायक चकबंदी अधिकारी सुभाष कुमार ने पुलिस की मौजूदगी में रजा इंटर कॉलेज स्थित वेयर हाउस की सील खुलवाई। 

ईवीएम के सत्यापन के लिए पूर्व मंत्री नवेद मियां के प्रतिनिधि के रूप में काशिफ खां मौजूद रहे। नवेद मियां की ओर से हाईकोर्ट में दायर इस चुनाव याचिका पर अब्दुल्ला आजम का निर्वाचन शून्य घोषित हुआ था, लेकिन ईवीएम सत्यापन के लिए अब्दुल्ला या उनके प्रतिनिधि नहीं पहुंचे।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला मंत्री प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे। सपा, बसपा और कांग्रेस के प्रतिनिधि भी नजर नहीं आए। वेयर हाउस की सील खोले जाने के बाद गेट का कुछ हिस्सा दीमक से क्षतिग्रस्त होने की सूचना नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेम सिंह की दी। जिसके बाद गेट की मरम्मत कराकर वेयर हाउस को दोबारा सील कर दिया गया।

ये भी पढ़ें : रामपुर : डबलबेड और वांशिग मशीन न देने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज