रामपुर : डबलबेड और वांशिग मशीन न देने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रामपुर, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में महिला ने पति सहित छह पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला आम वाली मस्जिद निवासी फरहीन का कहना है कि 7 अगस्त 2022 को प्रेम प्रसंग के चलते जीशान से निकाह हुआ था। निकाह के पांच माह तक सब कुछ ठीक ठाक रहा, लेकिन उसके बाद ससुराल वालों ने उससे और दहेज की मांग कर दी। जिसमें 20 हजार रुपये नकद, एक वाशिंग मशीन और एक डबलबेड मांग रहे थे।
मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट किया करते थे। काफी परेशान हो जाने के बाद विवाहिता अपने मायके पहुंच गई। जहां उसने सारा मामला बताया। बाद में उसने आरोपी लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : रामपुर: सात लाख कैश और चौथी की रस्म में 160 लोगों के लिए चांदी की अंगूठी मांग पर अड़ा युवक पक्ष
