रामपुर: सात लाख कैश और चौथी की रस्म में 160 लोगों के लिए चांदी की अंगूठी मांग पर अड़ा युवक पक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वार/रामपुर, अमृत विचार। तहसील के नगर पंचायत नरपतनगर निवासी एक किसान ने अपनी बेटी का रिश्ता नजदीकी गांव निवासी एक युवक से किया था। युवती के पिता का कहना है कि रिश्ता चढ़ाने की तमाम रस्मों पर समय-समय पर कई लाख खर्च किए गए। 

रिश्ता हुए कई माह के बाद जब शादी की तारीख तय करने को कहा गया तो युवक पक्ष ने शादी में सात लाख कैश, 600 बारातियों का स्वागत सत्कार और चौथी की रस्म में 160 लोगों को चांदी की एक-एक अंगूठी देने की शर्त रख दी। जिसे सुनकर युवती पक्ष के लोग दंग रह गए। युवक पक्ष ने साफ कहा कि अगर शर्त मंजूर हो तो शादी की तारीख रखी जाएगी। युवती पक्ष ने रिश्ता कराने में बिचौलिया रहे रिश्तेदारों से इस बात शिकायत की। उन्होंने युवक पक्ष को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं म‌ाने। इस पर युवती का पिता ने कोतवाली पहुंच गया। युवक व उसके परिजन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढे़ं- रामपुर: ईदगाह गली से स्कूटी चुराने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप 

 

 

संबंधित समाचार