Ayodhya Weather News: बारिश के बाद पारा काबू, उमस बेकाबू, आर्द्रता 90 प्रतिशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आधे घंटे की बारिश के बाद तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, आर्द्रता 90 प्रतिशत

अयोध्या/अमृत विचार। जनपद में बुधवार को हुई हल्की बारिश ने जिले में तापमान तो गिराया, लेकिन आर्द्रता छह प्रतिशत तक बढ़ा दी। यही कारण है कि बारिश के बाद उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की मानें तो महज तीन दिन में सापेक्षिक आर्द्रता 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। 

यदि इसी प्रकार बारिश का हाल रहा तो यह 92 प्रतिशत से अधिक पहुंच सकती है और उमस और भी लोगों को बेहाल कर देगी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35. 5 डिग्री दर्ज हुआ। 

बिजली कटौती ने कर रखा है बेहाल
एक तो हल्की बारिश ऊपर से बेतहाशा बिजली कटौती। इसके चलते लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। मंगलवार को चौक और देवकाली इलाके में बेतहाशा कटौती के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मंगलवार को देवकाली क्षेत्र में दोपहर एक बजे गई बिजली देर शाम साढ़े छह बजे बहाल हुई जबकि बुधवार को दोपहर से लेकर शाम तक कई बार कटौती हुई। वहीं चौक इलाके में भी दिन भी भर कटौती का सिलसिला चलता रहा। चौक उपकेन्द्र के अवर अभियंता नरेश जायसवाल ने बताया कि देवकाली में डबल केबल लाइन के कार्य के कारण बिजली बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें -मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की महत्पूर्ण बैठक, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बनाया ये बड़ा प्लान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज