मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की महत्पूर्ण बैठक, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बनाया ये बड़ा प्लान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसे लेकर आज मायावती ने राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में यूपी के स्टेट, सभी मंडल और सभी जिला कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। 

इस दौरान बसपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश और देश के बदलते राजनीतिक हालात और बदलते घटनाक्रमों पर रणनीति चर्चा की। इसके साथ ही पार्टी संगठन की मजबूती से जुड़े कार्यकलापों तथा बीएसपी के जनाधार को हर स्तर पर बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य की मडल व जिलावार समीक्षा कर पूरी प्रगति रिपोर्ट ली और जरुरी दिशा निर्देश भी दिए। 

PunjabKesari

PunjabKesari

इसके साथ ही उन्होंने पार्टी व मूवमेंट के हित को आगे बढ़ाने के लिए  पिछले महीने की बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों पर जमीनी अमल की भी रिपोर्ट लेकर उसमें और गति प्रदान करने की हिदायत दी।

यह भी पढ़ें:-International Yoga Day 2023: हथिनी जयमाला और चंपाकली ने भी वन कर्मियों के साथ किया योगासन, देखें Video

 

संबंधित समाचार