International Yoga Day 2023: हथिनी जयमाला और चंपाकली ने भी वन कर्मियों के साथ किया योगासन, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। यूपी के बहराइच जिले के  कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बुधवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर वन कर्मी योगाभ्यास कर रहे थे। पास में ही  हथिनी जयमाला और चंपाकली भी मौजूद थी। वन कर्मियों को योग करते देख हथिनी भी योगासन करने लगी। इससे वन अधिकारी काफी खुश दिखे।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज में गेरुआ नदी के तट पर बने परिसर में बुधवार को योग दिवस पर वन कर्मी एकत्रित हुए। सभी योग करने लगे। पास में ही हथिनी जयमाला और चंपाकली अपने महावत के साथ मौजूद थी। 

वन कर्मियों के द्वारा किए जा रहे योग के विभिन्न आसन देख कर हथिनी भी पैर और सूंड उठाकर योग करने लगे। यह देख वन कर्मी भी हैरत में पड़ गए। हथिनी द्वारा किए गए योग के अभ्यास का वीडियो डीएफओ आकाशदीप वधावन ने अपने ट्विटर पर लगाया है। साथ ही लोगों से योग में शामिल होने की बात कही।

यह भी पढ़ें:-International Yoga Day 2023: मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर और राज्यपाल ने राजभवन में किया योग

संबंधित समाचार