रुद्रपुरः गोवंश के कटे अंग मिलने की जांच में लगी पुलिस की तीन टीमें, जल्द खुलासा की उम्मीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। मंगलवार को सिडकुल क्षेत्र के चौराहे के समीप नाले में मिले गोवंशीय पशुओं के कटे अंगों के प्रकरण में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पंतनगर थाना प्रभारी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग दिशा में जांच कर रही हैं।
  
गोवंशीय पशु हत्या प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पंतनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि पारले चौक के समीप स्थित एक नाले के अंदर गोवंशीय पशुओं के कटे अंग पड़े हैं। सूचना मिलते ही वह खुद और सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाई और पशु चिकित्सक डॉ. राजीव सिंह को मौके पर बुलाकर मेडिकल रिपोर्ट तैयार करवाई। डॉक्टर ने अंगों के गोवंशीय पशु के होने की पुष्टि की। जिसके बाद पुलिस ने एसएचओ की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच तेज कर दी। साथ ही सीसीटीवी फुटेजों को सुरक्षित करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुरः हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक रौंदी, महिला की मौत, पति घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव