रामपुर : जयाप्रदा के आचार संहिता उल्लंघन मामले में आखिर क्यों टली सुनवाई, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अब इस मामले में चार जुलाई को होगी सुनवाई

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के आचार संहिता उल्लंघन मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए/सीजेएम कोर्ट में चल रही है। गुरुवार को गवाह नहीं आने के कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले में चार जुलाई को सुनवाई होना है।

बताते चलें कि फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी थीं। उनके खिलाफ स्वार थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। उन पर आरोप है कि वहां पर एक आयोजित जनसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसको चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराया था।

मुकदमे की विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। जिसकी सुनवाई एमपी-एमएलए/सीजेएम कोर्ट में चल रही है। अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि गवाह नहीं आने के कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले में चार जुलाई को सुनवाई होगी।

आजम के भड़काऊ भाषण मामले में नहीं हो सकी सुनवाई,  अब 24 जून की तारीख तय
आजम खां के शहजादनगर के भड़काऊ भाषण मामले में गुरुवार को दोनों पक्षों की बहस नहीं हो सकी। अब इस मामले में 24 जून को सुनवाई होना है। सपा नेता आजम खां के खिलाफ वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के कई मामले विभिन्न थानों में पंजीकृत हुए थे। इनमें एक मामला शहजादनगर थाने में भी दर्ज हुआ था। जिसमें पुलिस ने विवचेना करने के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। जिसकी सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही थी। गुरुवार को इस मामले में दोनों पक्षों की बहस होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि अब इस मामले में 24 जून को सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें : रामपुर: बिजली चेकिंग करने गई टीम पर ग्रामीण ने बोला तलवार से हमला, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज