अतुल कुमार राय को युवा पुरस्कार एवं सूर्यनाथ सिंह को बाल साहित्य पुरस्कार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। साहित्य अकादेमी ने शनिवार को हिन्दी के लिए अतुल कुमार राय को युवा पुरस्कार एवं सूर्यनाथ सिंह को बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आज यहां जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में अकादमी के कार्यकारी मंडल ने युवा एवं बाल साहित्य पुरस्कार 2023 की घोषणा की। 

बैठक में 20 युवा लेखकों की पुस्तकों एवं 22 बाल साहित्यकारों के लिए इस वर्ष के पुरस्कार अनुमोदित किए गए। मैथिली, मणिपुरी और संस्कृत भाषा के युवा पुरस्कार बाद में घोषित किए जाएँगे। इस वर्ष उड़िया भाषा में पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई है। मणिपुरी भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी तथा इस वर्ष कश्मीरी भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार प्रदान नहीं किया गया है। हिंदी के लिए युवा पुरस्कार अतुल कुमार राय के उपन्यास चाँदपुर की चंदा को दिया गया है। 

वहीं अंग्रेज़ी के लिए अनिरुद्ध कानिसेट्टी की पुस्तक लॉडर्स ऑफ़ द डेक्कन: सदर्न इंडिया फ्रॉम द चालुक्याज़ टु द चोलाज़, पंजाबी के लिए संदीप के कविता-संग्रह चित्त दा जुगराफिया तथा उर्दू के लिए तौसीफ़ बरेलवी के कहानी-संग्रह ज़हन ज़ाद को पुरस्कृत किया गया है। हिंदी में बाल साहित्य के लिए सूर्यनाथ सिंह की पुस्तक कौतुक ऐप, अंग्रेज़ी में सुधा मूर्ति की पुस्तक ग्रैंडपैरेंट्स बैग ऑफ़ स्टोरीज़, पंजाबी के लिए गुरमीत कड़िआलवी की पुस्तक सची दी कहानी एवं उर्दू के लिए स्व. मतीन अचालपुरी की पुस्तक ममता की डोर को पुरस्कृत किया गया है। 

इसके साथ ही असमिया - जिंटु गीतार्थ मन मोरा तोरा (कहानी), बाङ्ला - हमीरुद्दीन मिद्द्या मथरखा (कहानी), बोडो- माइनावस्त्रि दैमारि सम, जिउ, आरो...(कविता), डोगरी- धीरज बिस्मिल आह्लड़ा (नाटक), गुजराती-सागर शाह गेट टुगेधर (कहानी), कन्नड - मंजुनायक चळ्ळूरु फू मत्तू इतर कथेगळु (कहानी), कश्मीरी - निगहत नसरीनलले निलवाठ च़ाले न् जाँ (कविता), कोंकणी-तन्वी कामत बांबोळकार शाट्स (कहानी), मलयाळम्-गणेश पुथुर अचंटे अलमारा (कविता), मराठी - विशाखा विश्वनाथ स्वतःला स्वतरूविरुद्ध उभं करताना (कविता), नेपाली - नैना अधिकारी घात-प्रतिघातका उद्गारहरू (कविता), राजस्थानी - देवीलाल महिया अंतस रो ओळमो (कविता), संताली - बापी टुडू दुसी (कहानी) , सिंधी - मोनिका जे. पंजवानी ग्लैमर (कहानी), तमिऴ - राम थंगम तिरुकरतियल (कहानी), तेलुगु - जॉनी तक्केदासिला विवेचनी (आलोचना) को युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

वहीं असमिया - रॅथींद्रनाथ गोस्वामी पोवालमोनि चिंचिंगर दुहक्षहक्षिक अभिज्ञान (उपन्यास), बाङ्ला -श्यामलकांति दास एरोप्लेनेर कथा (उपन्यास), बोडो - प्रतिमा नंदी नार्ज़ारी ग’साइनि गोजोन नोजोर (कहानी), डोगरी - बलवान सिंह जमोड़िया कंजकां (कविता), गुजराती - रक्षाबहेन प्रह्लाद राव दवे हुं म्याउं तुं चूं चूं (कविता और कहानी), कन्नड - विजयश्री हालादि सुरक्कि गेट (उपन्यास), कोंकणी - तुकाराम रामा शेट जाण (उपन्यास), मैथिली - अक्षय आनंद ‘सन्नी’ ओल कतरा, झोल कतरा (कविता), मलयाळम - प्रिया ए.एस. पेरूमाऴयते कुंजीथळुगल (उपन्यास), मराठी - एकनाथ आव्हाड छंद देई आनंद (कविता), नेपाली - मधुसूदन विष्ट बाल एकांकी नाटकहरू (नाटक), ओड़िआ - जुगल किशोर षडंगी जेजेन्का गप गंथिलि (कहानी), राजस्थानी - किरण बादल टाबरां री दुनियां (संस्मरण), संस्कृत - राधावल्लभ त्रिपाठी मानवी (उपन्यास), संताली - मानसिंह माझी नेने-पेटे (कहानी), सिंधी - ढोलणु राही वाङणमल जी शादी (कविता), तमिऴ - उदयशंकर आदनिन बोम्मई (उपन्यास), तेलुगु - डी.के. चादुवुल बाबु वज्राला वाना (कहानी)के लिए इन साहित्यकारों को बाल साहित्य पुरस्कार दिया गया हैं। 

ये भी पढ़ें- उदयपुर के तीन कलाकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते पुरस्कार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका