मुरादाबाद : 'अगले साल 31 मार्च तक हर घर में पहुंचेगा पीने का पानी' 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हर घर नल, हर घर जल योजना में कार्यदायी संस्था करेगी 15 साल तक करेगी रखरखाव

सर्किट हाउस सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते सांसद डा. एसटी हसन, उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शेफाली सिंह, एमएलसी, विधायक आदि।

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सर्किट हाउस सभागार में शनिवार को हुई। अध्यक्षता सांसद डा. एसटी हसन ने की।  जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने सांसद डा. एसटी हसन, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शेफाली सिंह का स्वागत किया। अन्य जनप्रतिनिधियों के स्वागत के बाद जिलाधिकारी ने सांसद की अनुमति से बैठक शुरू कराई।

विधान परिषद सदस्य डा. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, कांठ विधायक, ठाकुरद्वारा के विधायक नवाब जान आदि ने बैठक में सहभागिता की।  जिलाधिकारी ने बताया कि 42 किलोमीटर लंबी अरिल नदी को कब्जामुक्त कराकर उसका जीर्णोद्धार कराया गया। जिसे जनप्रतिनिधियों ने सराहा।  

जिलाधिकारी ने 134 चहारदीवारी विहीन विद्यालयों में मनरेगा से बाउंड्री बनवाने की जानकारी दी। कांठ विधायक ने मनरेगा से हुए कार्य के भुगतान की जानकारी मांगी। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सतीश चंद्र मिश्रा और जिलाधिकारी ने इसे बताया। उन्होंने बताया कि नये इंडिया मार्का हैंडपंप सरकारी स्तर पर नहीं किया जा रहा है क्योंकि हर घर नल योजना में हर जगह पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं। इसे 31 मार्च 2024 तक पूरा कराने की जानकारी जिलाधिकारी ने दी। 

उन्होंने बताया कि पहले चरण में 200 से अधिक आबादी वाले गांवों को इसमें लिया गया है। जन प्रतिनिधि अपनी निधि से 100 से कम संख्या पर भी लगवा सकते हैं। पंद्रह साल तक मेंटीनेंस संबंधित संस्था करेगी। 
नगर आयुक्त संजय चौहान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व युगराज सिंह, सचिव एमडीए राजीव पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विश्राम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अरुण कुमार दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शिशुपाल शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अनिल कुमार कंसल, जिला आपदा विशेषज्ञ पंकज मिश्रा सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 

 

ये भी पढ़ें : जिम्मेदारी : सुरक्षित जीवन के लिए करें यातायात नियमों का पालन

संबंधित समाचार