पार्टनर से हो गया है झगड़ा, इन टिप्स को अपनाकर दूर करें मनमुटाव
रिश्ता चाहे कोई भी उसमें कभी न कभी किसी बात को लेकर तकरार आना लाजिमी है। जिस रिश्ते में बेशुमार प्यार होता है उसमें लड़ाई-झगड़े और नोक-झोंक होना सामान्य बात होती है। बता दें तकरार होने पर हमें अपने साथी को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है। हालांकि, इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि किसी भी झगड़े को लंबे समय तक नहीं चलने देना चाहिए, क्योंकि इससे चीजें खराब हो सकती है। इसलिए बहस के बाद कुछ देर का समय लेने के बाद चीजें सही करने की कोशिश करना चाहिए। आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप रिश्ते में आई तकरार के बाद चीजें आसानी से सुलझा सकते हैं।
हमेशा पहल करें
अगर रिश्ते में किसी बात को लेकर तकरार या मनमुटाव हो गया है, तो इसे सुलझाने और सुलह करने की पहल करें। रिश्तों में चीजों को सुलझाने और इसे बेहतर बनाने के लिए एक सामान्य आधार खोजने की जरूरत है।
जो हुआ उसे स्वीकारें
बता दें किसी संघर्ष के बाद समाधान करने के लिए सबसे पहले जरूरी है, जो भी हुआ उसे स्वीकार करना है। जब हम चीजें स्वीकार करते हैं, तो इसका मतलब यह होता है कि हम इसके बारे में बात करना शुरू कर सकते हैं और चीजों को सुलझा सकते हैं।
अपनी गलती मानें
अगर आपकी वजह से कोई तकरार या मनमुटाव हुआ है, तो अपनी गलती को मानकर इसकी जिम्मेदारी लें। साथ ही यह भी समझें कि आप कहां गलत थे। जिम्मेदारियां लेने से हमें चीजों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।
अपने पार्टनर के नजरिए को समझें
कभी-कभी हम अपनी गलतियों को इसलिए स्वीकार नहीं करते, क्योंकि हम अपने साथी के नजरिए समझ नहीं पाते हैं। इसलिए अगर आप अपने झगड़े को सुलझाना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के नजरिए को समझें और यह जानने की कोशिश करें कि उन्हें कैसा महसूस हुआ।
पार्टनर से जुड़ने के तरीके ढूंढें
बता दें रिश्ते में तकरार दूर करने के लिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर के साथ जुड़ने के तरीके ढूंढें। इसके लिए आप चाहें, तो अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं या फिर उनके साथ जुड़ने का कोई अन्य तरीका ढूंढ सकते हैं।
ये भी पढे़ं- अपने क्रश से फ्लर्ट करते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां, इंप्रेस होने की बजाय नाराज हो सकता है आपका पार्टनर
