औरंगजेब लेन का नाम बदलकर किया गया डॉ एपीजे अब्दुल कलाम लेन 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मध्य दिल्ली में स्थित औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम लेन कर दिया गया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने बुधवार को यह घोषणा की। एनडीएमसी के सदस्यों की बैठक में इस मार्ग का नाम बदलने को मंजूरी दी गयी। एनडीएमसी ने अगस्त 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया था। औरंगजेब लेन मध्य दिल्ली में अब्दुल कलाम रोड को पृथ्वीराज रोड से जोड़ती है।

ये भी पढ़ें - क्रिकेट विश्व कप: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पूछा- मोहाली में कोई मैच क्यों नहीं?

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा, ‘‘नई दिल्ली नगरपालिका अधिनियम, 1994 की धारा 231 की उप-धारा (1) के खंड (ए) के संदर्भ में एनडीएमसी क्षेत्र के अंतर्गत 'औरंगजेब लेन' का नाम बदलकर 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन' करने पर विचार करने के लिए परिषद के समक्ष एक एजेंडा आइटम रखा गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘परिषद ने औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम लेन करने को मंजूरी दे दी है।’’

ये भी पढ़ें - कर्नाटक: पांच किलोग्राम अतिरिक्त चावल की जगह पैसा देगी सरकार

संबंधित समाचार