यूपी : ईद-उल-अजहा कल, प्रदेशभर में चल रही तैयारियां, संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जा रहा भारी पुलिस बल 

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

अमृत विचार : ईद-उल-अजहा (बकरीद) कल-28 मई को है। मस्जिदों में नमाज का वक्त घोषित हो चुका है। कुर्बानी के लिए बकरा बाजार सजे हैं। गुरुवार को ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। फिर तीन दिन तक कुर्बानी का सिलसिला चलेगा। यूपी में शांतिपूर्वक त्योहार मनाए जाने को लेकर शासन-प्रशासन सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। नमाज सड़कों पर नहीं होगी। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी भी नहीं होगी। इस संदेश के साथ पुलिस-प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा है। 

यूपी के संभल, आगरा, मुरादाबाद, रामपुर में पुलिस फोर्स की गश्त बढ़ा दी गई है। आगरा में करीब 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। बरेली मंडल में भी गश्त और फ्लैग मार्च की तैयारी है। 

बरेली के संवेदनशील क्षेत्रों में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है। पुराना शहर में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। धार्मिक-सामाजिक संगठन भी कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। 

खुले में न करें कुर्बानी, मिट्टी में दबाए अवशेष

 

बरेली में दरगाह आला हजरत से जुड़े उलमा और बुजुर्ग लगातार अपील कर रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति खुले में कुर्बानी न करे। कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष मिट्टी में दबाएं। कुर्बान किए गए पशु का कोई भी अवशेष खुले में हरगिज न फेंका जाए। कुर्बानी का गोश्त भी खुलेआम लेकर न निकलें, बल्कि से ढककर ले जाएं। 

प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होगी 

कुर्बानी उन्हीं पशुओं की होगी, शासन से जिनकी अनुमति है। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होगी। हर व्यक्ति इसका विशेष ख्याल रखे। सामाजिक संगठनों के साथ धार्मिक संगठनों ने भी इसको लेकर आमजन को जागरुक किया है। 

 

 

 

संबंधित समाचार