दिल्ली में चला पीडब्लूडी का बुलडोजर, फोर्स की मौजूदगी में मंदिर को किया गया ध्वस्त
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पीडब्लूडी विभाग की एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। दरअसल दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक हनुमान मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं इस दौरान शांति बनाए रखने के लिए इलाके में दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे। जानकारी के मुताबिक लोक निर्माण विभाग की तरफ से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें पीडब्लूडी विभाग के आदेश के अनुसार दिल्ली में उन धार्मिक स्थलों को हटाया जा रहा है जो गैर कानूनी तरीके से बनाए गए हैं या फिर धार्मिक संगठनों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों ने भजनपुरा हनुमान मंदिर को एंटी इनक्रोचमेंट अभियान के तहत पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। बता दें इस मौके पर कार्रवाई का लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने उन्हें अपने नियंत्रण में लेकर कार्रवाई को जारी रखा।
ये भी पढे़ं- संजय राउत ने कहा- बीजेपी ने मन में ठाना है, राहुल गांधी अगले पीएम बनेंगे
