संजय राउत ने कहा- बीजेपी ने मन में ठाना है, राहुल गांधी अगले पीएम बनेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। उद्धव गुट के शिवसेना नेता संजय राउत एक बार फिर राहुल गांधी के समर्थन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा बीजेपी ने मन में ठान लिया है कि राहुल गांधी साल 2024 में पीएम बनने जा रहे हैं। वहीं संजय राउत ने मणिपुर हिंसा पर भी बयान दिया। उन्होंने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की। संजय राउत ने कहा, कि मणिपुर हिंसा में चीन का हाथ है, चीन मणिपुर में घुस गया है उस पर हमला करना चाहिए। सीएम एन बीरेन सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।

ये भी पढे़ं- प. बंगाल के राज्यपाल ने हिंसा प्रभावित कूचबिहार में हालात का लिया जायजा 

 

संबंधित समाचार