VIRAL VIDEO: शेर को लगी थी प्यास, शख्स के हाथ में दिखी पानी की बोतल, दौड़ता हुआ आया, फिर जो हुआ...
सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर सभी हैरान रह जाते हैं। कुछ वीडियो हैरतअंगेज और खौफनाक होते हैं कि देखने वाले की रूह कांप जाती है। आपने अक्सर चिड़िया या गिलहरी को बोतल से पानी पीते देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी शेर को बोतल से पानी पीते देखा है। अगर नहीं तो इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक प्यास से परेशान शेर बोतल से पानी पीते हुए नज़र आ रहा है।
“If there is magic on this planet, it is contained in water.” pic.twitter.com/ORw4lZDr7L
— Susanta Nanda (@susantananda3) June 29, 2023
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स हाथ में पानी की बोतल लिए खड़ा हुआ है। तभी एक शेर झाड़ी के पीछे से दौड़ता हुआ आता है और शख्स के पास आकर उसके हाथ में जो पानी की बोतल है, उससे बड़े प्यार से पानी पीने लगता है। शेर जिस अंदाज में पानी पी रहा उसे देखकर साफ पता चल रहा है कि उसे बहुत तेज प्यास लगी थी और उसका गला सूख रहा था।
ये वीडियो सभी को बहुत प्यारा लग रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें इस वीडियो को ट्विटर पर आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- इस धरती पर अगर किसी चीज में जादू है, तो वो पानी है। लोग इस वीडियो पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हमें हवा, पानी और रोशनी की कीमत समझना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- जल ही जीवन है।
ये भी पढे़ं- जीतना है अपने पार्टनर का दिल, इन टिप्स को आजमाएं
