बाघ की खाल बेचते दो पुलिसकर्मियों समेत 9 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तंत्र-मंत्र कर सिद्धि हासिल करने के प्रयास में बाघ की खाल को साथ में लेकर घूम रहे नौ लोगों को वन विभाग ने पकड़ा है, इनमें दो पुलिस कर्मी भी हैं। इन सभी को वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। 

आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि वन विभाग की संयुक्त टीम को शुक्रवार को यह जानकारी मिली की मद्देड़ बफर रेज के रुद्रारम के पास पोषणपल्ली पहाड़ी पर कुछ संदिग्ध लोग इकत्रित हैं। टीम ने घेराबंदी कर सात लोगों को खाल के साथ पकड़ा, जबकि दो पुलिसकर्मी रामकुमार तिंगे और ओम प्रकाश ठाकुर थे, जो कि मौके से फरार हो गए। बाद में इन्हें पकड़ा गया। 

टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक गणवीर धम्मशील ने बताया कि खाल देखकर लग रहा है कि बाघ की उम्र करीब ढाई साल रही होगी। आरोपीयों में आरती दास, विक्रम ठाकुर, प्रीतम लाल साहू, तामेश्वर जैन, काका दीपक, मनोज कुरसम, किशोर दशराहिया शामिल हैं। आरोपियों ने बताया कि वे लोग खाल के साथ पहाड़ी में तंत्र क्रिया करने की तैयारी में थे। पकड़े गए लोग गरियाबंद, ओरछा और बीजापुर के निवासी हैं।

ये भी पढ़ें- भाजपा सरकार ने नौ वर्षों में इतना लूटा, जितना अंग्रेजों ने ढाई सौ वर्ष में नहीं लूटा : केजरीवाल