बरेली : विमल रेवाड़ी मंडलीय चेयरमैन और दिनेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने वर्ष 2023-24 के लिए आईआईए के केंद्रीय कार्यालय में मंडलीय चेयरमैन पद की जिम्मेदारी विमल रेवाड़ी को दी है। विमल परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया वेलफेयर सोसायटी सचिव हैं।

चैप्टर चेयरमैन तनुज भसीन ने बताया कि इसके अलावा एसोसिएशन ने दिनेश गोयल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है। तनुज भसीन, मनोहरलाल धीरवानी, एसके सिंह, सतीश अग्रवाल, घनश्याम खंडेलवाल, पीयूष कुमार अग्रवाल, मयूर धीरवानी, रजत मेहरोत्रा, मनोज पंजाबी, सुनीत मूना आदि ने उन्हें बधाई दी है। मनोनयन के बाद दोनों लोगों ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए एसोसिएशन की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें - बरेली: बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन

संबंधित समाचार