शरद पवार ने दी चेतावनी, कहा- बागी विधायकों को उनकी जगह दिखाएगी राकांपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतारा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार ने सोमवार को बागी विधायकों को चेतावनी दी कि पार्टी उन्हें उनकी जगह दिखा देगी। सतारा जिले के कराड में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री यशवंत राव चव्हाण के प्रीति-संगम स्मारक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि राकांपा इन विधायकों को उनकी जगह दिखायेगी तथा राज्य की जनता पार्टी को विभाजित करने वालों को करारा जवाब देगी। 

उन्होंने कहा कि दिवंगत यशवंत राव चव्हाण ने राज्य के हर जिले में युवाओं का समर्थन करके नेताओं की नयी पीढ़ी तैयार की और विकास सुनिश्चित किया था। पवार की यह टिप्पणी उनके भतीजे एवं वरिष्ठ नेता अजीत पवार के नेतृत्व में नौ विधायकों द्वारा पार्टी में विभाजन करने और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के राजग मंत्रिमंडल में शामिल होने के एक दिन बाद आई है। अजित पवार ने शरद पवार के लंबे समय के विश्वासपात्र प्रफुल्ल पटेल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

ये भी पढे़ं- RRTS परियोजना विवाद: SC ने दिल्ली सरकार से मांगा विज्ञापनों पर खर्च की गई राशि का ब्योरा

 

संबंधित समाचार