वाराणसी : बच्चों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
वाराणसी, अमृत विचार। लंका थाना क्षेत्र के रश्मि नगर कॉलोनी में रहने वाले सुनील शुक्ला को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को न्यायालय में पेश किया l जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ बच्चों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। आरोपी सुबह ए बनारस का कोषाध्यक्ष के साथ जय काशी एजुकेशन ट्रस्ट का अध्यक्ष भी है l
आरोप है कि बीते 20 जून को घर में काम करने वाली नौकरानी के बच्चों किताब कॉपी देने के बहाने बुलाकर आरोपी ने घिनौनी हरकत की थीl जिसके लिए संकट मोचन पुलिस चौकी दुर्गाकुंड पुलिस चौकी लंका थाने का चक्कर लगाने के बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज किया गया था l गुरुवार को नगवा इलाके में रहने वाले बच्चों के परिजनों ने पहुंचकर लंका थाने के बाहर प्रदर्शन किया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
ये भी पढ़ें -रायबरेली : दो साल से बंद है कूड़ा प्लांट, गंदगी से संक्रामक रोग का बढ़ा खतरा
