BREAKING: लखनऊ में करंट लगने से दो बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बीकेटी थाना क्षेत्र के बड़ी देवरई गांव में खेलते वक्त करंट लगने से दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। एक ही परिवार में दो बच्चो की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि, एक ही परिवार के तीन बच्चे घर …

लखनऊ। बीकेटी थाना क्षेत्र के बड़ी देवरई गांव में खेलते वक्त करंट लगने से दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। एक ही परिवार में दो बच्चो की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

बताया जा रहा है कि, एक ही परिवार के तीन बच्चे घर में खेल रहे थे। अचानक तीनों बच्चे करंट की चपेट में आकर झुलस गए। परिजन बच्चों को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने सात वर्षीय सुरेंद्र और पांच वर्षीय शिवानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन वर्षीय सोनी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

संबंधित समाचार