बदायूं: नगर पालिका की रसोई शुरू, चेयरमैन ने परोसकर खिलाया गरीबों को खाना
बदायूं, अमृत विचार। पूर्व राज्यमंत्री आबिद रज़ा ने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से किया एक और वादा रविवार को पूरा कर दिया। गरीबों के लिए नगर पालिका रसोई रविवार से शुरू हो गई, जिसका उदघाटन पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा ने किया। चेयरमैन फात्मा रजा व पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा ने खुद खाना परोसकर गरीबों को खिलाया।
चेयरमैन फात्मा रज़ा ने नगर पालिका अध्यक्ष पद की शपथ वाले दिन कहा था कि गरीबों को नगर पालिका की ओर से माह में दो बार मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। उद्घाटन के अवसर पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने बताया कि इस रसोई को शुरू करके गरीबों के लिए निशुल्क खाने की व्यवस्था की गई। इसके लिए खाने का स्पेशल मेनू भी रखा गया।
पालिकाध्यक्ष फात्मा राजा ने बताया कि गरीबों को हर महीने पहले और अंतिम रविवार को निशुल्क भोजन दिया जाएगा। गरीबों को हर प्रकार की सहायता नगर में सफाई व शुद्ध पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान पालिका रखेगी। पालिका जनता से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा करती है। इस अच्छे कार्य से गरीबों की दुआयें मिलेंगीं। कमज़ोर लोगों का हित हम सबके लिए सर्वोपरि है। आने वाले समय में नगर पालिका शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर, छोटे बड़े सरकार की ज़्यारत समेत गरीब वस्तियों में कैम्प लगाकर गरीब लोगों मुफ्त भोजन कराएंगी। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और चेयरमैन फात्मा रज़ा ने समस्त सभासदों व पालिका स्टाफ का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर सभासद कनीज फात्मा, अनवर खान, ग्रीष शुक्ला, मो. अनवर, वाहिद अली, अरविंद, नईम, हुमा, गुलशन बी, रेशम देवी, ममता, अख्तरी, आशीष, हारून गौस,अरविंद राठौर, अतुल रस्तोगी, नाजरीन, किशोर, मनोज, जया, फिरोज, भागदेवी, शजमा, प्रेमलता, जीनत, मुकेश साहू आदि मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं- बदायूं: आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर काम कर रहे युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
