Mahoba: शादी समारोह में आई वृद्धा को पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार, मुंह खोलने पर आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी
महोबा में वृद्धा के साथ पडोसी ने किया दुष्कर्म।
महोबा में वृद्धा के साथ पडोसी ने दुष्कर्म किया। भतीजी की शादी में आई वृद्धा को पडोसी के घर में लिटाने पर पडोसी ने घटना को अंजाम दिया।
महोबा, अमृत विचार। शादी समारोह में शामिल होने अपने मायके आई वृद्धा के साथ पडोसी ने दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकियां देता हुआ भाग गया। वृद्धा ने परिजनों के साथ कोतवाली जाकर पडोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
हमीरपुर जिले के कोतवाली राठ के एक गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध महिला कोतवाली चरखारी क्षेत्र के एक गांव में अपनी भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने अपने मायके आई थी। विवाह कार्यक्रम में भीडभाड होने के कारण वृद्धा को उसके घरवालों ने पडोसी हरचरन के घर में लेटने के लिये बिस्तर लगा दिया था। जिससे महिला रात में बिस्तर में सो रही थी। आधी रात को हरचरन वृद्धा के कमरे में गया और उसके साथ दुश्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वह अपने कमरे में चला गया।
महिला सुबह अपने घर आई जहां पर उसकी तबियत बिगड गई। महिला की तबियत बिगडने पर उसने परिवारीजनों को अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी। यह सुनकर परिवारीजन दंग रह गये। पीडिता वृद्धा के साथ परिजनों ने कोतवाली चरखारी पहुंचकर घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस ने वृद्धा का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद अभियुक्त हरचरन के खिलाफ दुश्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जाच पडताल शुरु कर दी है।
