बरेली: पंचायत सचिवों के फेरबदल में भी तबादला नीति ताक पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ग्राम विकास अधिकारियों की तरह शासन की तबादला नीति को ताक पर रखकर पंचायती राज विभाग में दोगुने से भी ज्यादा ग्राम पंचायत अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने सीडीओ से मौखिक शिकायत कर जांच की मांग की है।

जिले में 65 ग्राम विकास अधिकारी हैं। तबादला नीति के मुताबिक इनमें 10 प्रतिशत यानी अधिकतम सात के तबादले होने थे, लेकिन 11 के कर दिए गए। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों के भी तबादले किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार डीडीओ कार्यालय की तरह पंचायती राज विभाग में भी तबादलों में सूची फाइनल होने के बाद खेल किया गया है। 30 जून तक सूची फाइनल की जानी थी। इसी दिन देर शाम तक कई सचिव मनचाही ग्राम पंचायत पाने के लिए कार्यालय में डटे रहे। इसमें कई सफल भी हो गए। डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार कहना है कि तबादला नीति के अनुसार ही सचिवों का फेरबदल किया गया है। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

ये भी पढे़ं- बरेली: सपा के सात विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष नामित

 

 

संबंधित समाचार