बाराबंकी: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार, सिपाही भी हुआ जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। शातिर चोरों की तलाश में लगी पुलिस को सोमवार की रात्रि उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब जैदपुर थाना क्षेत्र के बंगला बाजार के पास उसने तीन शातिर बदमाशों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी जैदपुर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात्रि क्राइम ब्रांच व थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान थाना जैदपुर क्षेत्रान्तर्गत बंगला बाजार के पास एक संदिग्ध क्वालिस गाड़ी दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम द्वारा चेक करने का प्रयास किया गया, तो वाहन सवार बदमाश हमलावर हो गये। जिससे कांस्टेबल अंकित तोमर को चोटे आई हैं। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये।

bar0

एसपी के मुताबिक बदमाशों की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग की जा रही थी कि तभी पुलिस को नजदीक देख कर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये।  रामजी यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी दाउतपुर थाना निगोहा जनपद लखनऊ, जय कुमार पुत्र राम प्रकाश लोध निवासी भरसवां थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ को उपचार हेतु सीएचसी जैदपुर में भर्ती कराया गया है।

अभियुक्तगण द्वारा प्रयोग में लाई गई क्वालिस गाड़ी व 02 अदद तमंचा .315 बोर व कई जिंदा/खोखा कारतूस बरामद किये गये तथा चालक श्याम सुन्दर पुत्र अमरनाथ कश्यप निवासी पिपरास्माइल थाना कोडरी जनपद गोण्डा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार दो बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है।

आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ है कि अभियुक्त रामजी यादव पर लूट व चोरी के 05 अभियोग एवं अभियुक्त जय कुमार पर 04 अभियोग पंजीकृत हैं। घटनास्थल के पास बदमाशों द्वारा विद्युत हाई टेंशन के तार काटे गये थे जिनके बण्डल वहीं पड़े हैं, बदमाश विद्युत तारों के बण्डलों को ले जाने के प्रयास में थे।

यह भी पढ़ें:-गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: स्कूल बस ने कार में मारी टक्कर, छह की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार