रामपुर के सीओ की फेसबुक आईडी हैक कर सपा नेता से मांगे रुपये
बरेली, अमृत विचार। रामपुर के सीओ की फेसबुक आईडी हैक कर साइबर ठग ने सपा नेता को मैसेज भेजकर उनसे मदद के नाम पर 12 हजार रुपये मांगे। इसके लिए ठग ने अपना एकाउंट नंबर भी दे दिया। सपा नेता ने सीओ को फोन कर यह बात बताई तो उन्हें आईडी हैक होने की जानकारी …
बरेली, अमृत विचार। रामपुर के सीओ की फेसबुक आईडी हैक कर साइबर ठग ने सपा नेता को मैसेज भेजकर उनसे मदद के नाम पर 12 हजार रुपये मांगे। इसके लिए ठग ने अपना एकाउंट नंबर भी दे दिया। सपा नेता ने सीओ को फोन कर यह बात बताई तो उन्हें आईडी हैक होने की जानकारी मिली।
बारादरी के रहने वाले आशू खान सपा की युवजन सभा के प्रदेश सचिव हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को रामपुर में तैनात सीओ धर्म सिंह मार्छाल के फेसबुक मैसेंजर से एक मैसेज आया और उनसे मदद के नाम पर 12 हजार रुपये भेजने की मांग की गई। मैसेज भेजने वाले ने बताया कि उसे इस समय पैसों की बहुत जरूरत है।
इसके बाद उसने अपना पेटीएम एकाउंट नंबर भी भेज दिया, क्योंकि सीओ धर्म सिंह मार्छाल पहले बारादरी में रहे थे, इसलिए सपा नेता ने उन्हें फोन किया और सारी बात बताई। इसके बाद उन्हें पता चला की उनकी फेसबुक हैक हो गई है।
