अयोध्या : ट्रस्ट के नवनिर्मित भवन में अनुष्ठान का समापन

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, अयोध्या । श्रीरामजन्मभूमि पर निर्मित हो रहे भव्य मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले पूजन-अर्चन व यज्ञ अनुष्ठान का दौर प्रारंभ हो गया है। इस समय राम मंदिर परिसर के अलावा रामकोट में दो स्थानों पर यज्ञ हो रहा है। ये अनुष्ठान दक्षिण भारत के आचार्यगण संपादित करा रहे हैं। इसी में से रामकोट स्थित ट्रस्ट के नवनिर्मित भवन में चलने वाले अनुष्ठान का समापन बुधवार को हुआ, जिसमें मुख्य यजमान नगर निगम के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व उनकी पत्नी वंदना उपाध्याय रहीं। इसकी शुरुआत छह जुलाई को हुई।

आहुतियां डालने वालों में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्र, मंदिर निर्माण से जुड़े प्रचारक गोपाल, विधायक वेद प्रकाश गुप्त प्रमुख रूप से रहे। यज्ञ की पूणार्हुति के बाद प्रसाद वितरित हुआ, यज्ञ लगभग तीन घंटे चला। अनुष्ठान का संयोजन गोकरण वेद विद्यापरिषद कर्नाटक के आचार्यों ने किया।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : प्रेमी से बात करने पर रोका तो पुत्री ने पिता पर दर्ज कराया केस, गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

प्रदेश में दलहन उत्पादन को मिलेगा नया संबल, कृषि मंत्री शाही ने केंद्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री का जताया आभार
सवर्णों के साथ सर्वजन समीकरण साधने की कवायद में बसपा, मायावती ने तैयार किया मिशन 2027
सरकारी विभाग उत्पीड़न करें तो SHRC दिलाएगा न्याय, बोले ब्रजभूषण- पुलिस के अलावा राजस्व, बिजली, श्रम समेत सभी विभागों के पीड़ित कर सकते हैं शिकायत
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण पर सपा के हंगामे की तैयारी... अखिलेश ने उठाए कई गंभीर मुद्दे
Raebareli News: गंगा एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित कार ने नौ को रौंदा, चार की मौत, पांच गंभीर