CM Yogi in Deoband: देवबंद में जनसभा करेंगे CM योगी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मई को सहारनपुर के देवबन्द आयेंगे और सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित सिल्वर पैराडाइज़ पर एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंअर ब्रजेश सिंह ने इस आशय की जानकारी यूनीवार्ता को देते हुये बताया कि मुख्यमंत्री योगी का सात मई का प्रस्तावित कार्यक्रम है। इस अवसर पर वह कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

महानगर अध्यक्ष बिश्नोई ने बताया मुख्यमंत्री केवल लखनऊ में नहीं रहते बल्कि प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास के बारे में चिन्तन करते हैं। योगी आदित्यनाथ इस वर्ष में तीसरी बार सहारनपुर पहुँच रहे हैं। इससे पहले उन्होने 14 मार्च को मां शाकुम्भरी देवी का दर्शन कर पूजा अर्चना की थी व विकास कार्यों की जानकारी लेने के साथ इनमें तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

वह दूसरी बार 14 अप्रैल को सहारनपुर के गणेशपुर प्रधानमंत्री मोदी के साथ दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के समय आये थे और विशाल जनसभा को सम्बोधित किया था। पिछले 22 दिनो के अन्दर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फिर से आगमन हो रहा है । 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता